सनी देओल की वार बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बीती 30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 से तीन गुना कमाई की है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पाई. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 की आठवें दिन और मर्दानी 3 की पहले दिन की कमाई के बारे में
बॉर्डर 2 ने आठवें दिन भारत में 12.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 257.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, सैकनिल्क की मानें तो मर्दानी 3 ने महज 4 करोड़ रुपये से खाता खोला है. मर्दानी 3 का हिंदी पट्टी में ऑक्यूपेंसी रेट 18.01 फीसदी और बॉर्डर 2 का 15.05 फीसदी दर्ज हुआ है. बावजूद इसके सनी देओल की फिल्म बाजी मार गई. इस हिसाब से रानी मुखर्जी की फिल्म के पिछले दो पार्ट तीसरे पार्ट से ज्यादा दमदार साबित हुए. लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि पहले वीकेंड में मर्दानी 3 अपने आगे का रास्ता साफ कर पाएगी या नहीं. वहीं, बॉर्डर 2 को मर्दानी 3 के कम कलेक्शन का बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है.
हाल ही में, बॉर्डर 2 के हिट होने के दौरान फिल्म के तीसरे पार्ट बॉर्डर 3 का भी ऐलान हो चुका है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

