कोलकाता 1 फरवरी (आरएनएस)। केंद्र सरकार के बजट को लेकर देश दो धड़े में बंट गया है। कोई तारीफ कर रहा है तो ऐसे भी लोग है जो पेश बजट की आलोचना भी कर रहें है। आज ग्लोबल कनेक्ट इंटरप्राइजेज के सीईओ, कानून सलाहकार लाइजनर संतोष कुमार ने केंद्रीय बजट को युवाओं और व्यवसायी को प्रोत्साहित करने वाला करार दिया। इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत मिली है। विदेशी वस्तुओं को नजरअंदाज करके स्वदेशी वस्तुओं के उत्पाद और एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने वाली बजट है। व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। संतोष कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी, इसके अलावा, 7 असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है।
यही नहीं, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं, मरीजों, निवेशकों और उद्योगों पर पड़ेगा। बजट में हालांकि, टैक्स स्लाईव को लेकर कोई रियायत नहीं दी गई है और न ही बड़ा ऐलान किया गया है, लेकिन युवा, और स्वदेशी व्यापार को सहूलियत है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

