नईदिल्ली,02 फरवरी। कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के टाइटल मुकाबले में जीत हासिल की, मेलबर्न पार्क में खिताबी मुकाबले में 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया. वो 22 साल की उम्र में चारो ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी बन गए हैं.
फाइनल मैच में 22 वर्षाीय अल्काराज को 38 वर्षीय जोकोविच ने कड़ी टक्कर दी. अल्काराज पहला सेट 6-2 से हार गए क्योंकि इस सेट में उनकी सर्विस दो बार ब्रेक हुई. हालांकि, उन्होंने अगले तीन सेट 6-2, 6-4, और 7-5 से जीतकर अपना पहला खिताब जीता लिया.
यह युवाओं और अनुभव के बीच मुकाबला था, जिसमें टेनिस की दुनिया के उभरते सितारे 22 साल के खिलाड़ी का सामना एक अनुभवी खिलाड़ी से था, जो ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.
सर्बियाई खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन आखिरकार दोनों की फिटनेस का अंतर दिखने लगा, और जोकोविच ने अपने विरोधी को चकमा देने के लिए ड्रॉप शॉट्स पर ध्यान देना बेहतर समझा. अल्काराज का कोर्ट कवरेज शानदार था, और इसने उन्हें लगातार तीन सेट जीतकर जीत हासिल करने में मदद की.
इस जीत के साथ स्पेनिश खिलाड़ी करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए, जो फ्रेड पेरी (1935), डॉन बज (1938), रॉड लेवर (1962), रॉय एमर्सन (1964), आंद्रे अगासी (1999), रोजर फेडरर (2009), राफेल नडाल (2010), और जोकोविच (2015) के साथ शामिल हो गए. इनमें से बज और लेवर ने एक कैलेंडर वर्ष में करियर ग्रैंड स्लैम जीता था.
वर्ल्ड नंबर 1 अल्काराज अब सात बार के ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन हैं. उन्होंने शुक्रवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे लंबा सेमीफाइनल 5 घंटा 27 मिनट का खेला था, और उन्होंने कम एनर्जी वाला पहला सेट खेला. इन्फोसिस स्टैट्स के अनुसार, जोकोविच ने आठवें गेम में अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस को फिर से तोड़कर अपनी लय का फायदा उठाया और एक सेट जीत लिया, जिसमें उन्होंने सर्विस के पीछे सिर्फ दो पॉइंट गंवाए.
वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में महिलाओं का सिंगल्स खिताब कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने जीता. उन्होंने तीन सेट तक चले मैच में एरीना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से मात दी.
ये एलेना रायबाकिना का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल था. साथ ही, उन्होंने 2023 के फाइनल में उसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार का बदला भी ले लिया. इस जीत के साथ एलेना रायबाकिना को 19.05 करोड़ रुपये की इनामी राशी प्राप्त की.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

