नईदिल्ली,02 फरवरी। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई क्रिकेट टीम को अपने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 6 फरवरी से कर्नाटक क्रिकेट टीम से भिडऩा है। इस मैच के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 16 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं। एक बार फिर शार्दुल टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि चोट के कारण ठाकुर पिछले मैच में नहीं खेल सके थे। आइए मुंबई की टीम के बारे में जानते हैं।
मुंबई की टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 मैच जीते और 3 ड्रॉ खेले थे। एलीट ग्रुप- डी में मौजूद रही मुंबई ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। अपने पहले मैच में मुंबई ने जम्मू-कश्मीर को हराया था। इसके अलावा मुंबई ने हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, और हैदराबाद के खिलाफ 1-1 मैच जीते थे। इसके अलावा मुंबई ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली के खिलाफ अपने मैच ड्रॉ खेले थे।
ग्रुप स्टेज के आखिरी 2 मैच नहीं खेल पाने वाले जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को नॉकआउट मैचों के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में बताया था। इसके बाद चयनकर्ताओं ने इस भारतीय सलामी बल्लेबाज को टीम में शामिल कर लिया। मुंबई की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्देश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थ, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

