कोलकाता 2 फरवरी (आरएनएस)। श्री श्याम कला कुंज फतेहपुर के 28 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ डिविनिटी पवेलियन बैंक्वेट हॉल गोलाघाट रोड श्रीभूमि में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरा हॉल श्यामलोक में बदल गया। श्री श्याम बाबा के भव्य मनोहारी व दिव्य दरबार ने भक्तों मोहित किया। इस दौरान बाबा के मनोहारी श्रृंगार का दर्शन कर भक्त निहाल भी हुए। पूजन, आरती के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। भक्तजनों ने श्याम बाबा की शान में गाये गये भजन गंगा में गोते लगाते रहे। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे।

