बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के लाडले बेटे अहान शेट्टी इस वक्त जनता की तारीफें बटोर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 में देखा गया है। सनी देओल अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। अहान ने इसमें भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारी का किरदार निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अहान की किस्मत का ताला भी खोला है। उनके हाथ 1 या 2 नहीं, बल्कि 3 फिल्में लग चुकी हैं।
अहान ने बताया कि उन्होंने 3 फिल्में साइन की हैं। इनमें से उनकी एक फिल्म निर्देशक शाद अली के साथ है जिन्हें साथिया (2002) के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने कहा, यह एक दमदार एक्शन लव स्टोरी है, एक ऐसी फिल्म जिसमें मैं तड़प (2021) के बाद वापसी कर रहा हूं। मुझे ऐसे दमदार किरदार और उनकी गहराई पसंद है। उन्होंने बताया कि फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है, लेकिन काम चल रहा।
अहान ने आगे कहा, शाद सर को पता है कि उन्हें क्या चाहिए। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि हम एक-दूसरे को समझते हैं। मुझे लगता है कि वह मुझसे बेहतरीन अभिनय करवाएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 2026 की गर्मियों में शुरू करने का लक्ष्य है। तारीख तय नहीं है, लेकिन कहानी और संगीत पर काम चल रहा है। बता दें, अहान ने फिल्म तड़प (2021) से डेब्यू किया था जिसमें तारा सुतारिया थीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

