सनी देओल की वार बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर धमाका मचा दिया है. फिल्म ने अपने दूसरे संडे की कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला है. बॉर्डर 2 की आंधी में बीती 30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 उड़ी चुकी है. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 की दसवें दिन की कमाई के बारे में.
बॉर्डर 2 ने दसवें दिन भारत में 24.22 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 301.89 करोड़ रुपये हो गया है.
सैकनिल्क की मानें तो, सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अब वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच रही है. फिल्म ने 10 दिनों में ओवरसीज में 45 करोड़ रुपये कमाए हैं और इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 374 करोड़ रुपये हो गया है.
हाल ही में, बॉर्डर 2 के हिट होने के दौरान फिल्म के तीसरे पार्ट बॉर्डर 3 का भी ऐलान हो चुका है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

