मुंबई ,03 फरवरी । ट्रम्प के भारत पर टैरिफ को 50त्न से घटाकार 18त्न करने के ऐलान के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2500 (2.9त्न) अंकों की तेजी के साथ 84,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.9त्न) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है।
रियल्टी, ऑटो ओर ढ्ढञ्ज शेयर में तेजी है। सेंसेक्स ने बजट के दिन हुई 1,546 अंकों की गिरावट की रिकवरी कर ली है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी का कारण है। स् प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50त्न से घटकर 18त्न हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और स् से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।
क्करू नरेंद्र मोदी से कॉल के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया। ट्रम्प ने अप्रैल 25 में भारत पर 25त्न रेसिप्रोकल टैरिफ और फिर रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25त्न पेनल्टी का ऐलान किया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक भारत पर सिर्फ टैरिफ 18त्न ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25त्न टैरिफ हटा देगा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

