नईदिल्ली,03 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले में इंडिया-ए का प्रतिनिधित्व करते हुए एन जगदीशन ने अमेरिका के खिलाफ मैच में शतक (104) लगाया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मैच में जगदीशन ने पारी की शुरुआत करते हुए 104 रन की पारी खेली। उनके इस ताबड़तोड़ शतक की मदद से इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 238 का स्कोर बनाया। उनके अलावा कप्तान आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी (60*) खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगदीशन ने अमेरिकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पारी के 8वें ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगाते हुए लय हासिल की। अमेरिका की साधारण सी नजर आ रही गेंदबाजी के सामने जगदीशन ने सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
सर्जरी के बाद मैदान पर वापस लौटे तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। तिलक ने जगदीशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी भी की। वहीं, टीम की कप्तानी करने वाले बडोनी ने 26 गेंदों में 6 चौकों और 4 चौकों की बदौलत नाबाद 60 रन बनाए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

