सिरसा 3 फरवरी (आरएनएस)। संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्राइम इम्पैक्ट अचीवेरस अवार्ड समारोह में शिक्षा जगत के जाने-माने मार्गदर्शक डॉ. अनिल धनुका को विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राइम इम्पैक्ट एजुकेशन मेंटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. अनिल धनुका ने यूनिवर्सिटी एजुकेशन एवं ऑनलाइन वोकेशनल लर्निंग पर अपने विचार रखते हुए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग प्रदान की। उन्होंने भारत सरकार की शिक्षित भारत, विकसित भारत, सुरक्षित भारत नीति के अंतर्गत यह स्पष्ट किया कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन एवं वोकेशनल कोर्सेज आज केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाएं, किसान, व्यापारी, कामकाजी प्रोफेशनल्स, सरकारी कर्मचारी, उद्यमी, संगीत, बैंकिंग, कला, डिजाइनिंग, हेल्थ सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी अपने कार्य और स्थान के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री रावत जी एवं विशेष अतिथि प्रसिद्ध फिल्म व टेलीविजन अदाकारा श्रीमती वीणा मलिक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें फरीदाबाद के श्री विकास मंगला जी ((स्वाद के जादूगर – इंडियन शेफ ), ओनर ग्रीन चैनल रेस्टोरेंट (ओनली आलू प्याज यूनिट ) को उनकी विशिष्ट पाक कला के लिए सम्मान मिला। वहीं, संगीत शिक्षक एवं संगीतकार श्री डेबओजीत लहरी जी को कला एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में तथा ऐआई एक्सपर्ट एवं डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनर श्री प्रदीप कुमार जी को प्राइम ऐआई ट्रेनर के रूप में सम्मानित किया गया।डॉ. अनिल धनुका ने सम्मान प्राप्त करने पर आयोजकों, मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, सहयोगी विश्वविद्यालयों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। कार्यशाला का समापन शिक्षित भारत – सुरक्षित भारत – विकसित भारत और जय हिंद, जय भारत के उद्घोष के साथ किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

