-स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अंशिका, तनुश व अवदीप रहे अव्वल
सिरसा 4 फरवरी (आरएनएस)। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि डॉ. सविता किनरा के कुशल संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वेटलैंड के विवेकशील उपयोग और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के चौदह छात्रों ने भाग लिया व अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने वेटलैंड के महत्व एवं पारिस्थितिक संतुलन को जीवंत करते हुए नवाचारी और विचारोत्तेजक स्लोगन प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जीत राम शर्मा, डॉ. बबलेश झोरड़ और डॉ. इंदिरा जाखड़ ने निभाई। अंशिका, तनुश बंसल व अवदीप सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनिता मङिया द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन में लक्ष्मी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

