सुकमा, 04 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी शबाब ख़ान के द्वारा बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तोंगपाल तहसीलदार अनिल गुरदे, दोरनापाल तहसीलदार योपेन्द्र पात्रे, निर्वाचन पर्यवेक्षक केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
0


















