रायपुर, 04 फरवरी (आरएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित तिथियों में किया जा रहा है। उक्त परीक्षा 04 से 06 फरवरी, 09 से 12 फरवरी एवं 16 से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 7:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित परीक्षा केंद्र प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्टेट हाईवे-7, विधानसभा रोड, मुरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 493225 में परीक्षा का संचालन किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं समन्वय का दायित्व संभालेंगे।
०


















