०अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त
धमतरी,4 फरवरी(आरएनएस)। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार खनिज विभाग द्वारा धमतरी जिले के ग्राम सारंगपुरी में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान 03 ट्रैक्टर रेत खनिज से भरे हुए बिना वैध परिवहन पास के वैध परिवहन करते पाए गए, जिनमें 02 ट्रैक्टर स्वराज एवं 01 ट्रैक्टर सोनालिका शामिल हैं। मौके पर ही तीनों ट्रैक्टरों को जप्त किया गया।दर्ज प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखते हुए नियमित एवं औचक निरीक्षण जारी रखा जाए।खनिज उडऩदस्ता दल द्वारा खनि अधिकारी महोदय के निर्देशन में अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण की प्रभावी रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
००००


















