जगदलपुर, 04 फरवरी (आरएनएस)। संभाग मुख्यालय के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पण्डूम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी. ने लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0


















