हेदायतुल्लाह पुरकैत
नरेंद्रपुर 4 फरवरी (आरएनएस)। आनंदपुर के नरेंद्रपुर नजीराबाद में दो गोदमों में अगलगी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को आज आर्थिक मदद दी गई।
विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी व सोनारपुर उत्तर की विधायक फिरदौसी बेगम ने आज उक्त हादसे में मृत लोगों के घरों में गए और
उनके मृतक के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं जताई व परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किया। मृतक बासुदेव हलदर के बेटे नयन हलदर ने बताया कि उनके पिता उपरोक्त मोमो फैक्ट्री में काम करते थे और वहीं आग लगने से उनकी मौत हो गई।
25 जनवरी, को इसी साल नरेंद्रपुर नजीराबाद में दो गोदामों में भयानक आग लग गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस आग में 27 मजदूरों की मौत हो गई थी। सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। मृतकों में बरुईपुर के मदारत पंचायत के तगर बेरिया के बसुदेब हलदर भी शामिल थे। बिमान बनर्जी ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं परिवार से अपनी संवेदनाएं जताने आया हूं, लेकिन यह नुकसान की भरपाई के लिए काफी नहीं है। विधायक फिरदौसी बेगम ने आज कहा कि, मृतक परिवारों को भले ही कोई उनका चलाय गया प्रियजन नहीं लौटा सकते लेकिन ममता बनर्जी सरकार उनलोगों के साथ व पास खड़ी है। लेकिन दुख तो तब हो रहा है कि, इस दुखद हादसे को लेकर लाश की राजनीति की जा रही है।

