देहरादून,04 फरवरी (आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में पड़ोसियों के उत्पीडऩ से परेशान एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी मोनू और सोनू पिछले कई वर्षों से युवती और उसके परिवार को परेशान कर मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि आफरीन के अनुसार सोनू के खिलाफ पूर्व में भी मामला अदालत में चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी आदत से बाज नहीं आए। बीते दिनों आरोपियों ने युवती की गर्भवती बहन के साथ बदसलूकी कर उसे धक्का दिया और युवती के पिता पर पत्थरों से हमला किया। देर रात तक गाली-गलौज और पत्थरबाजी से परिवार दहशत में है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

