ऋषिकेश,05 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा रानीपोखरी मंडल की ओर से महिला चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट शामिल हुईं। उन्होंने केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए महिलाओं को उनसे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए शी मार्ट्स जैसी महत्वपूर्ण योजना को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बजट कल्याणकारी है। मौके पर महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री डॉ. नेहा शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल, अंजलि रावत, गीतांजलि रावत, चंद्रभान, लक्ष्मी गुरूंग, ममता कोटियाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

