कोटद्वार,05 फरवरी (आरएनएस)। विकासखंड जयहरीखाल की न्याय पंचायत मेरुड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 44 शिकायतों की सुनवाई करने के साथ ही 251 लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। बृहस्पतिवार को लगे शिविर में अपर सचिव पंचायतीराज श्याम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करते हुए शेष शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, शिविर में 23 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र नेगी, एसडीओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन शिप्रा वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक कुमार शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

