मुंबई ,06 फरवरी । सोने चांदी का भाव में आज फिर रिकॉर्ड गिरावट हो रही है। कल भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने चांदी के गिरावट ने कोहराम मचा दिया था, गोल्ड सिल्वर के रेट में बड़ी गिरावट ने निवेशकों को तो परेशान किया लेकिन यह गिरावट आम जनता को राहत दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सुबह मार्केट ओपन होते ही बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। स्पॉट गोल्ड $4,712.90 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो गुरुवार को $4766.80 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। ऐसे ही स्पॉट सिल्वर $64 प्रति औन्स पर पहुंच गई, जो कल $67.320 प्रति औंस पर क्लोज हुई थी।
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( रूष्टङ्ग) पर मार्केट क्लोज होते तक सोना चांदी की कीमतों में मामूली तेजी रिकॉर्ड हुई। सोने का भाव 0.12त्न की तेजी के बाद 1,52,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ। वहीं चांदी का भाव 2,46,452 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। हालांकि कल दोनों ही धातुओं की कीमतें काफी नीचे आ गई थी।
कॉमेक्स पर आज मार्केट ओपन होने पर स्पॉट गोल्ड $4,712.90 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर $64 प्रति औंस पर पहुंच गई थी, लेकिन कुछ देर बार ही कीमतों में मामूली सुधार दिख रहा है। जिसके बाद अभी गोल्ड रेट $4,755.40 प्रति औंस और सिल्वर रेट $68.840 प्रति औंस पर आ गए।
सोने चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से निवेशकों की धड़कने तो जरूर तेज हो रही है लेकिन आम जनता जो काफी समय से इस गिरावट का इंतजार कर रही है उन्हें बड़ी राहत मिली। क्योंकि शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोने चांदी की जमकर खरीदारी की जाती है। भारत में केवल शादियों के समय ही नहीं बल्कि बच्चों के जन्मदिन से लेकर उनके मुंडन और ऐसे ही अन्य कई तीज त्योहार पर भी सोना चांदी खरीदने की परंपरा है। लेकिन जब से सोने चांदी के कीमतें लाखों में पहुंच गई है तब से आम जनता ने खरीदारी थोड़ी कम कर दी है खासकर मिडिल क्लास परिवारों ने। अब जब कीमती कम हो रही है तो यह खरीदारी थोड़ी बढ़ सकती है जिससे छोटे दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

