न्यूयॉर्क ,07 फरवरी । भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किए गए हैं। इस बीच इस घटनाक्रम से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी शामिल है। दरअसल, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक पोस्ट के साथ भारत का नक्शा साझा किया गया है। इस नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें पीओके को भी भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है और किसी तरह का अलग सीमांकन नहीं किया गया है।
अमेरिकी ट्रेड डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस नक्शे में न तो लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) दिखाई गई है और न ही किसी क्षेत्र को विवादित बताया गया है। पूरा जम्मू-कश्मीर स्पष्ट रूप से भारत का हिस्सा दर्शाया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (स्ञ्जक्र) ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अंतरिम फ्रेमवर्क को लेकर एक पोस्ट जारी किया था। इस पोस्ट में बताया गया कि इस समझौते से अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत में नए बाजार खुलेंगे। इनमें ट्री नट्स, सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन, लाल ज्वार, ताजे और प्रोसेस्ड फल जैसे उत्पाद शामिल हैं।
स्ञ्जक्र की ओर से कहा गया, ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे व प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों को नए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा। हालांकि, इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

