0 किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं,9 सूत्रीय मांग जल्द पूरी करे सरकार- दयाराम कश्यप
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 11 जून (आरएनएस)। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में व बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप की अगुवाई में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान आक्रोश रैली निकाल भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं,कृषि कार्यों में आ रही बाधाओं तथा खाद-बीज की कालाबाजारी के विरोध सहित 9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा बस्तर सहित पूरे प्रदेश का किसान आज आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और प्रशासनिक लापरवाही से जूझ रहा है। यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इसका सीधा असर कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। भाजपा सरकार किसानों के हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए।खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। खाद, बीज और डीजल की समस्या से किसान परेशान हैं लेकिन सरकार केवल प्रचार और वाहवाही लूटने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश में किसानों को उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है,जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।प्रशासन की उदासीनता के कारण कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं और किसान शोषण का शिकार हो रहे हैं। कुल मिलाकर यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है कांग्रेस पार्टी सख्त चेतावनी है है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और भाजपा सरकार की होगी।
बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं,लेकिन भाजपा सरकार में आज वही किसान अपनी आवश्यकताओं के लिए दर-दर भटक रहा है। किसान कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और उनकी अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। किसान कांग्रेस की मांग है कि किसानों को सहकारी समितियों एवं अधिकृत केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, खाद-बीज की कालाबाजारी और जमाखोरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।साथ ही धान खरीदी केंद्रों में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी भाजपा सरकार कार्रवाई करे इसके साथ किसानों को समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को परेशानियों का सामना किया करना पड़े।भाजपा सरकार किसानों की सभी 9 सूत्रीय मांगों पर तत्काल निर्णय लेकर राहत प्रदान करें।कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई से होगा। भाजपा सरकार को किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमारा यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन,ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,किसान कांग्रेस प्रभारी देवाल सिंह नेताम,कविता साहू,जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला,वीरेंद्र परिहार, सुरेंद्र झा,महामंत्री प्रशांत जैन, सूरज कश्यप,रोजविन दास, मनोज साहनी,हेमू उपाध्याय, सहदेव नाग,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी,संतोष सेठिया,धनुर्जय,मोती कश्यप,सोनाधर बघेल,शिव राम बिसाई,महादेव नाग, गणेश भारती,प्रेम शेट्टी,वीरेंद्र साहनी,नीलू राम,भोजराज नाग,प्रणय शील,बलराम कोकडू,शादाब अहमद,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,ज्योति राव,पार्षद लोकेश चौधरी,अंकित सिंह,आकिब रजा,दुशाल काले,हेमंत कश्यप,राजा तिवारी आदि मौजूद रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

