भोपाल,07 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार ने पूरी जिम्मेदारी ली है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम दिलाने के लिए हम शिद्दत से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त किसान से ही समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार, 7 फरवरी से प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का काम प्रारंभ हो चुका है। किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 है। अन्नदाताओं की सुविधा के लिए राज्य भर में 3186 किसान पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

