भोपाल,07 फरवरी (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने डी.आर.एम. कार्यालय के सामने रेल्वे कालोनी स्थित अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया।
महापौर मालती राय ने शनिवार को डी.आर.एम. कार्यालय के सामने रेल्वे कालोनी मैदान पर पश्चिम मध्य रेल्वे के ओबीसी रेल्वे एम्प्लायज वेलफेयर एसोसिएशन भोपाल मंडल एवं मंडल में संचालित शाखाओं द्वारा अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशंसक व गणमान्य नागरिक व आयोजन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

