0 जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई कांकेर शहर क्षेत्र में की गई।
कांकेर, 08 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौशालापारा स्थित शिव मंदिर के पास ग्राम ठेकुना में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई में आरोपी गुलेश्वर जैन (59 वर्ष), निवासी ठेकुना को पकड़कर उसके पास से करीब 10 लीटर महुआ शराब और 200 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार साहू सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0

