रायपुर, 08 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार के बजट को देश के नवोत्थान और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करने वाला दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047Ó के दीर्घकालिक विजन को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
मंत्री ने कहा कि बजट देश के अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार बजट पहली बार ‘कर्तव्य भवनÓ में तैयार किया गया, जो प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे देश आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार किया गया है, जो आगामी पांच वर्षों की योजनाओं के लिए दिशा तय करेगी। ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और शहरी विकास के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की उम्मीद जताते हुए उन्होंने इसे समावेशी विकास की ओर बढ़ता हुआ बजट बताया।
प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय और बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
0

