रायबरेली 8 फरवरी (आरएनएस)। पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात,नगर भोज,सांस्कृतिक झांकियां,नृत्य प्रस्तुति एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज गेट संख्या-3 पर सुनिश्चित किया गया है।मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिव बारात राजकीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से इंदिरा उद्यान,बरगद चौराहा,मामा चौराहा,नेहरू नगर,इंदिरा नगर मध्य मार्ग से होते हुए आरडीए कांप्लेक्स,डिग्री कॉलेज चौराहा,कैनाल रोड,जिलाधिकारी चौराहा,अस्पताल चौराहा,हाथी पार्क होते हुए पुन: डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर पर पहुंचेगी,जहां बारात की आरती व भव्य स्वागत किया जाएगा।इसके उपरांत बारात डिग्री कॉलेज गेट नंबर 3 पर पहुंचेगी,जहां शिव विवाह संपन्न कराया जाएगा।इसके साथ ही भजन संध्या निरंतर चलता रहेगा।साथ ही साथ श्री अग्निहोत्री ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ कन्याभोज के साथ दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।बारात में वर पक्ष की तरफ से यजमान के रूप में अजय सिंह जहाजी सपत्नी ज्योति सिंह एवं कन्या पक्ष की तरफ से यजमान के रूप में सतीश सिंह सपत्नी पूनम सिंह मौजूद रहेंगे। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल,राजेश कुमार श्रीवास्तव, बब्बी शुक्ला, राजेश कुमार सिंह,रेनू सिंह मौजूद रही।

