रायबरेली 8 फरवरी (आरएनएस)। लालगंज क्षेत्र में हुई अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है वही तीन लोग गंभीर रूप से घायलहुए हैं। पहले सड़क दुर्घटना लालगंज नगर के गांधी चौराहे के पास हुई है जहां पिलखा गांव की एक वृद्ध महिला भानुमती (55)पत्नी जगतपाल ई रिक्शा से जा रही थी। तभी वाहन की टक्कर लगने से रिक्शा पलट गया और वृद्ध महिला की मौतहो गई। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना लालगंज नगर के ही गांधी चौराहे पर हुई जिसमें बेहटा चौराहा लालगंज निवासी पार्थ अग्रहरि स्कूटी से अपने घर जा रहे थे ,कार ने टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीसरी सड़क दुर्घटना लालगंज गेगासो नेशनल हाईवे पर आनापुर मोड़ के निकट हुई है। दुर्घटना में दो बाइके आमने-सामने टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल होगए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रावतपुर कला निवासी राम प्रसाद( 25) पुत्र रामकरन, तेज बहादुर( 30 )पुत्र छेदीलाल और मंगा खेड़ा सेमर पहा निवासी धुन्नर (35 )पुत्र रामनाथ पल्सर बाइक से लालगंज की तरफ से दो सड़का की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से होंडा शाइन मोटरसाइकिल से महेंद्र सिंह( 55) पुत्र रामराज सिंह गेगासो गंगा घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों बाइके आमने-सामने भिड़ गई जिससे तेज बहादुर
और महेंद्र सिंह की मौत हो गई। वही राम प्रसाद और धुन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। वास्तव में पल्सर बाइक सवार गलत साइड से थे जिसके चलते दुर्घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

