बॉर्डर 2 की दहाड़ फिर बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही है। साल 1997 की कल्ट क्लासिक बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इसके सीक्वल बॉर्डर 2 ने भारत में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के महज 16 दिनों के भीतर, सनी और वरुण धवन की इस वॉर-ड्रामा ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देशभक्ति के जज्बे से लबरेज इस फिल्म ने सनी के करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 16वें दिन जबरदस्त वापसी की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सनी की फिल्म बॉर्डर 2 ने भारत में अपने 16वें दिन (शनिवार) को सभी भाषाओं में करीब 4.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म अब आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और ये 2026 की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है।
इस आंकड़े के साथ फिल्म ने सलमान खान की सुल्तान (300 करोड़) और आमिर खान की धूम 3 (290 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 के बाद यह सनी की दूसरी बैक-टू-बैक 300 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म बन गई है, जो उनके मास-अपील को बखूबी साबित करती है। अब फिल्म की नजर ऋतिक रोशन की वॉर (318 करोड़) और सलमान खान की बजरंगी भाईजान (320 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोडऩे पर है।
29 साल के लंबे इंतजार के बाद जब जेपी दत्ता की विरासत को निर्देशक अनुराग सिंह ने बॉर्डर 2 के रूप में पर्दे पर उतारा तो उम्मीदें आसमान पर थीं। फिल्म ने न केवल उन उम्मीदों को पूरा किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक और जांबाज कहानी को पर्दे पर लाती है। इसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं।
वहीं मर्दानी 3 ने 9वें दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 30.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है और यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

