प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगलाÓ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर ‘भूत बंगलाÓ की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को बाद में 25 मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज की तारीख बदल दी है। जानिए अब किस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म और आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। अक्षय ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें एक काली बिल्ली नजर आती है। डरावनी आंखों वाली ये बिल्ली कैलेंडर पर 15 मई की तारीख को पंजे से नोच देती है। इसके बाद बिल्ली अप्रैल के महीने में कैलेंडर पर गिरे दूध को चाटती है, जहां पर 10 तारीख सामने आती है। इसके साथ ही ये घोषणा की जाती है कि ‘भूत बंगलाÓ अब 25 मई की जगह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसको शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘भूत बंगला का काउंटडाउन फिर से शुरू करते हैं। फिल्म 25 मई को नहीं बल्कि 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मिलते हैं थिएटर्स में।Ó
जब फिल्म की घोषणा की गई थी तब इसे 2 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को 2 अप्रैल की जगह बढ़ाकर 25 मई कर दिया। हालांकि, अब मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज को बदलते हुए लगभग एक महीना पहले 10 अप्रैल कर दिया है। मेकर्स की ओर से अभी इसकी वजह तो नहीं बताई गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का यह फैसला एक रणनीतिक कदम है।
इसमें दर्शकों की रुचि और साल भर में अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल रिलीज लाइनअप को ध्यान में रखा गया है। हालांकि, 10 अप्रैल को ही आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैतÓ भी रिलीज होनी है। ‘डकैतÓ पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधर 2Ó और ‘टॉक्सिकÓ से क्लैश बचाने के चक्कर मेकर्स ने इसे टालकर 10 अप्रैल कर दिया।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगलाÓ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सरीखे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को अक्षय कुमार के साथ शोभा कपूर और एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

