बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर हर बार कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी दर्शक उन्हें एक नए और अलग अवतार में देखेंगे, जिसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। उनकी आगामी वेब सीरीज का नाम फैमिली बिजनेस है, जिसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा, हंसल मेहता और निरेन भट्ट ने मिलकर किया है। नेटफ्लिक्स पर आगामी सीरीज का टीजर जारी किया गया है, जिसमें अनिल के अलावा, विजय वर्मा मुख्य किरदार में दिखाई दिए हैं।
फैमिली बिजनेस के टीजर की शुरुआत अनिल से होती है, जो जेह डावर का किरदार निभा रहे हैं, वहीं विजय उनके बेटे सिड मल्होत्रा के किरदार में हैं। कहानी उस अमीर घराने के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पैसों और पावर के लिए बाप-बेटे भी एक-दूसरे के सगे नहीं होते। रिया चक्रवर्ती भी सीरीज का हिस्सा हैं और लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में लौटी हैं। उनके अलावा, नेहा धूपिया, राइमा सेन, नंदिश संधू जैसे सितारे भी नजर आए हैं।


















