बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 17 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने इन 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. वहीं, फिल्म भारत में 350 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर वेस्ड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रखा है. फिल्म अब अपने 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंचती जा रही है. अभी भी फिल्म के पास इस शुक्रवार तक कमाने का मौका है. क्योंकि इस शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में रिलीज होने जा रही है.
बॉर्डर 2 ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार 458.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. फिल्म भारत में 350 करोड़ रुपये की ओर भी बढ़ती नजर आ रही है. फिल्म ने 14 दिनों में 323. 89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 17वें दिन रविवार को 6.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. रविवार के दिन बॉर्डर 2 का हिंदी पट्टी में ऑक्यूपेंसी रेट 21.17 फीसदी दर्ज हुआ है. बता दें, बॉर्डर 2 ने भारत में 375.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और भारत में सबसे कमाऊ 50 फिल्मों की लिस्ट में वह 30वें नंबर पर है. इसमें उसने धूम 3, कांतारा, टाइगर 3, देवरा पार्ट 1, आदिपुरुष, कूली और साहो जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
बॉर्डर 2 की सफलता के बीच बॉर्डर 3 का भी ऐलान किया जा चुका है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी थी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.


















