प्रयागराज 10 फरवरी (आरएनएस)। लूकरगंज क्लब ने ट्रिपल आईटी क्लब को 10 रन से हराकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन कप क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
लूकरगंज क्लब ने मंगलवार को अपने मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में 26 ओवर में 143 रन (संदीप चौधरी 25, सचिन 23, गुलशन वर्मा 19, निर्भय सिंह 4/26, पार्थ, देव सिंह, विवेक कुमार व कृष्ण यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में ट्रिपल आईटी क्लब की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन (निर्भय सिंह 61, अमन यादव 31, संदीप चौधरी 3/21, अमन मिश्रा 2/20, अनूप सिंह व वर्तुल शुक्ला एक-एक विकेट) ही बना सकी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता इमरान अहमद ने दोनों टीमों को पुरस्कार वितरित किये। संदीप चौधरी को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर और निर्भय सिंह को बेस्ट बैटर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

