प्रयागराज 10 फरवरी (आरएनएस)। शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को दोपहर 1 बजे धूमनगंज स्थिति सुधा वाटिका में आयोजित की जाएगी। महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ होगी।
बैठक में संगठन के उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा, कार्यकारणी के पुनर्गठन और होली मिलन कार्यक्रम के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष अखिलेश सिंह और अतुल केसरवानी कार्यकारणी के पुनर्गठन पर चर्चा करेंगे, जबकि महामंत्री धनजंय सिंह होली मिलन कार्यक्रम के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

