० 21 वर्षीय जिनेश जैन बने प्रदेश के सबसे कम उम्र के ष्टरू्र
सुरेश मिनोचा
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़,11 फरवरी (आरएनएस)। नगर और पूरे एमसीबी जिले के लिये यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि नगर के होनहार युवा जिनेश जैन (कतेला) ने मात्र 21 वर्ष की आयु में ष्टरू्र (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) की प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर प्रदेश के सबसे कम उम्र के ष्टरू्र बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि ना केवल व्यक्तिगत सफलता है बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत भी है।

जिनेश मनेन्द्रगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश कतेला के सुपुत्र हैं और वे कांग्रेस नेता भावेश कतेला के छोटे भाई हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनुशासन, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। जिनेश की इस ऐतिहासिक सफलता से कतेला परिवार, समाज और समूचे अंचल का नाम रोशन हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिनेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनेन्द्रगढ़ से ही प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के दौरान कठिन विषयों में विशेष रुचि लेते हुए ष्टरू्र जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में स्वयं को पूरी तरह समर्पित कर दिया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से हो तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती।
जिनेश की इस उपलब्धि की खबर फैलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिनेश ने मनेन्द्रगढ़ को प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। सभी ने कतेला परिवार को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।
नगरवासियों का कहना है कि जिनेश की सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिये एक प्रेरणादायक उदाहरण है। लोगों ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी जिनेश इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
०००००


















