० डॉ. प्रियंका शुक्ला, मनिंदर कौर द्विवेदी, एस हरिश, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये
० पांच राज्यों में चुनाव करवाने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त एवं पंचायत सचिव को भेजा जा रहा
रायपुर,11 फरवरी (आरएनएस)। प्रदेश के 20 से अधिक आईएएस अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर तथा इससे अधिक अधिकारियों को पांच राज्यों में चुनावी प्रशिक्षण पर भेजने के निर्वाचन आयोग के निर्देश के पश्चात अधिकारियों का टोटा निर्मित हो गया है। जिससे आवश्यक कामकाज प्रभावित हो रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के निर्णय के अनुसार एक कोटा के तहत आईएएस अधिकारियों को केंद्र में लिया जा सकता है। वर्तमान में 170 कुल आईएएस के 21 पद है। लेकिन इनमें से 20 से अधिक अधिकारी केंद्र के प्रतिनियुक्ति पर गये है जिनमें से प्रमुख है। एस हरीश, दीपक सोनी, डॉ. प्रियंका शुक्ला, ऋचा शर्मा, मनिंदर कौर द्विवेदी, श्रीमान द्विवेदी, मनोज पिंगुआ तथा नम्रता गांधी तथा अन्य अधिकारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनाव कराये जाने है इसके लिए करीब 25 से अधिक अधिकारियों का चयन किया गया है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण पर भेजा जाएगा। ये अधिकारी बतौर पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। जिसके कारण अब वे समय समय पर नईदिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिन जिलों में ड्यूटी लगाई जाएगी वहां पर नामांकन फार्म वापसी मतदान तिथि तथा मतगणना के दिन उपस्थित रहेंगे। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रयास करेंगे।
पश्चिम बंगाल केरल सहित अन्य राज्यों में होने वाले राज्यों में आईपीएस तथा आईएएस अधिकारियों को भेजा जाएगा। उनमें कई अधिकारी शामिल है। इधर बजट सत्र शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक बनाकर जिन अधिकारियों को भेजा जाएगा। उनमें नेहा बारिक सहित अन्य अधिकारी शामिल है। राज्य में बजट सत्र शुरू होने वाला है इसके पश्चात मार्च महिना शुरू हो जाएगा। जिसके चलते यहां पर आहरण एवं वितरण के अधिकार को लेकर परेशानी जाएगी। जिसके चलते कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।
आर शर्मा
००००


















