दिल्ली/रायपुर,11 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक महत्वपूर्ण संसदीय दायित्व सौंपा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025Ó पर गठित संसद की संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारतÓ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक दूरगामी और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार देने वाला युगांतकारी कदम बताया।
सांसद अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के सदस्य के रूप में कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस विधेयक के माध्यम से देश की शिक्षा संरचना को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति प्रदान करेगी।
००००


















