जांजगीर-चांपा,11 फरवरी (आरएनएस)। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने की।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जिले में जुआ-सट्टा संचालित करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से ?2400 नगद और ताश की पत्तियां बरामद कीं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. जेम्स ओंकार (26 वर्ष), निवासी अर्जुनी
2. पंकज कुमार (25 वर्ष), निवासी अर्जुनी
3. प्रयाग कुमार (21 वर्ष), निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
4. शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष), निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय तथा कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र के स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।
० ०००००


















