० मंई में लोगो को हथियार लहराकर डराने धमकाने वाले पर की गयी कार्यवाही।
०आरोपी से एक नग हथियार किया गया जप्त।
राजनांदगांव,11 फरवरी(आरएनएस)।आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार किया गया जेल दाखिल।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण एवं काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मेला-मण्डई दौरान संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के परिपालन में दिनांक 10.02.2026 को ग्राम सोमनी मण्डई कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर मण्डई मेला में कानून व्यवस्था हेतु टीम रवाना किया गया था, मण्डई मेला व्यवस्था दौरान ग्राम सोमनी निवासी विकास भारती पिता मनोज भारती उम्र 23 साल साकिन डबरापारा सोमनी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर मंडई में घुम रहा था और लोगो को डरा धमका रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध कारित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, आरक्षक दिनेश वर्मा, विनोद महिलांगे, एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
०००


















