कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने नेशनल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगला प्रसाद तिवारी की मूर्ति का किया अनावरण
भरवारी, कौशाम्बी। मोदी योगी सनातन विरोधी है। धीरे-धीरे यह सनातन का खत्म कर रही है। जनता सब जान चुकी है। आने वाले 2027 व 2029 के चुनाव भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रकाश रॉय लल्लू ने मंगलवार को भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज में सिराथू के पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति के अनावरण के बाद लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि शंकराचार्य भगवान स्वरूप होते है। प्रयागराज में शंकराचार्य को स्नान नही करने दिया गया। बटुको को चोटी पकड़ कर जूतो से पीटा गया। अगर यही अपमान धोखे से भी अन्य सरकार में हो जाता तो भाजपा व आरएसएस के लोग आग लगा देते। उन्होने सतुवा बाबा को घेरते हुए कहा कि योगी का चाहता सतुवा पीठ पर बैठा संतोष महाराज पांच करोड़ की गाड़ी पर घूमकर पीठ का अपमान कर रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी सेंसर बोर्ड ब्राह्मण को अपमान करने के लिए घूसखोर पंडत फिल्म को पास कर दिया। मोदी ने बाबा विश्वनाथ धाम के पास के अक्षयवट को कटवा दिया। गुरु को भगवान से श्रेष्ठ दर्जा दिया गया। इनसे कुत्तो कु गिनती कराई जा रही है। उन्होने कहा सनातन धर्म किसी की मृत्यु होने पर 13 दिन सारे शुभ काम बंद हो जाते है। यही भाजपा के लोग महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत के तीसरे दिन सुनेत्रा पवार को शपथ दिला दिया जाता है। इस मौके पर नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष गौरव पांण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, इन्द्रभाल त्रिपाठी, महेश पति त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, तनुज तिवारी, अर्पित तिवारी, रामबहादुर, दीपक पाण्डेय, कलीम अहमद आदि मौजूद रहे।


















