कांकेर,११ फरवरी (आरएनएस)। उत्तर बस्तर जिले के कांकेर थाना पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से ८ लीटर महुआ शराब जब्त किया है।
बता दें कि कांकेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेडिय़ो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पाद करने वाले असामाजिक तत्वों पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर आसमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- ३४(२) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक १०.०२.२०२६ को मुखबीर सूचना के आधार पर कृष्णा नेताम पिता स्व० वासुदेव नेताम उम्र २६ वर्ष जाति गोड निवासी भंडारीपारा थाना कांकेर के कब्जे से महुआ शराब कुल ०८ लीटर कीमती ८००/-रूप्ये तथा १००/-रूपये नगद जप्त कुल ९००/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम ३४(२) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
०००


















