दुर्ग,11 फरवरी (आरएनएस)। जिले के भिलाई नगर थानाक्षेत्र में खेल मैदानों तथा परीक्षा केंद्रों में खड़ी दुपहिया वाहनों से मोबाईल फोन व अन्य सामाग्रियां चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी किए गए मोबाईल अनलॉक कर खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करता था। पुलिस ने आरोपी से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फ ोन जप्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.11.2025 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाडिय़ों से 03 मोबाइल फ ोन, कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने संबंधी रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं प्रकाश में आईं। थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही शुभम श्रीवास उम्र 24 वर्ष, निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती जिला जबलपुर (म.प्र.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी स्कूटी/वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा चोरी किए गए मोबाइल के सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फ ोन जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
000


















