पिथौरागढ़,11 फरवरी (आरएनएस)। थल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व पुलिस ने थल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दन्तोली थल निवासी राम सिंह चौहान के पास से पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

