बिलासपुर 12 फरवरी 2026(आरएनएस) जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक रात्रि कॉबिंग गश्त अभियान चलाया। लगभग 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने जिलेभर में एक साथ दबिश देकर 126 वारंटियों और 11 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश में मंगलवार की देर रात समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया। अलग-अलग टीमों ने संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, होटल ढाबों और वारंटियों के निवास स्थानों पर सघन जांच की। अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध और समन्वित तरीके से चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थायी वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा और बदमाशों की सघन चेकिंग की। उनकी गतिविधियों का सत्यापन कर वैधानिक चेतावनी दी गई। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170जिले के एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि जिले को अपराध मुक्त रखना और अपराधियों पर लगाम कसने का काम पुलिस कर रही है। इसके लिए पुलिस को रात्रि गश्त और सुबह सुबह अचानक छापेमार कार्रवाई कर वारंटियों को पकड़ने का काम कर रही है। इससे अपराधियों में भी दहशत बना हुआ है। इसके साथ ही संदेहियों की धड़पकड़ करके पूछताछ की जा रही है। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना पुलिस की जिम्मेदारी है। और पूरी कोशिश है कि अपराधों पर नियंत्रण रख सके।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि बीते एक सप्ताह में 105 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वारंटियों, फरार आरोपियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त और सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

