0 ट्रेड यूनियन के देशव्यापी हड़ताल का असर
रायपुर, 12 फरवरी (आरएनएस)। देश के श्रमिक संगठनों द्वारा आज केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों एवं मनरेगा बचाव को लेकर आज सभी श्रमिक संगठनों में हड़ताल घोषित कर दी है जिसके कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं अन्य संस्थानों में हड़ताल रही जिसके कारण करोड़ों रूपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों तथा अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिसके कारण राजधानी में स्थित 22 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ। इधर डिजीटल सेवाओं के चलते एटीएम यूपीआई एवं नेट बैंकिंग से काम चलाते रहे।
श्रम संगठनों ने राज्य में मनरेगा बचाव अभियान के तहत सरकार की नई नीति का विरोध किया है। इनका कहना है कि श्रमिकों के हितों की उपेक्षा हुई है इसलिए इसमें आवश्यक सुधार लाया जाए। ज्ञात रहे मनरेगा का नाम बदलकर बीसी रामजी कर दिया गया है जिसके चलते इसमें महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।
राज्य में माकपा एवं भाकपा समर्थित श्रम संगठनों ने इसमें भाग लिया तथा जमकर नारे बाजी की है। इस पूरे हड़ताल के कारण सरकार के कई संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुआ है। राजधानी में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कई कार्यालय है इसमें एटीएम में भी पैसा नहीं डाला गया जिससे लोग परेशान रहे।
आर शर्मा
0


















