0 समाधि स्थल महादेवघाट में होगा कार्यक्रम
रायपुर, 12 फरवरी (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के रायपुरा महादेवघाट में स्थित अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल के समाधि स्थल (श्याम घाट) रायपुरा महादेवघाट के प्रांगण में उनकी पुण्यतिथि 14 फरवरी 2026 शनिवार को सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में पण्डित श्यामा चरण शुक्ल से सम्बंधित समाधि स्थल (श्याम घाट) में नियत दिवस को समाधि स्थल परिसर का संधारण और समाधि स्थल परिसर सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, समाधि स्थल की पुष्प सज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 8 के सहयोग से की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अमितेश शुक्ला पूर्व विधायक सहित लोग उपस्थित रहेंगे। जीई रोड स्थित श्यामाचरण शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आर शर्मा
0


















