रुद्रपुर,12 फरवरी (आरएनएस)। उप जिला चिकित्सालय खटीमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अकलीम उत्तराखंड की ओर से इंडोनेशिया के जकार्ता में 13 से 18 फरवरी तक आयोजित इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए। सहकर्मियों ने फूलमालाओं से उनका उत्साहवर्धन किया। मूल रूप से सुल्तानपुर, हरिद्वार निवासी डॉ. अकलीम ने श्रीलंका में साउथ एशियन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप तैराकी 2026 में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

