रुद्रपुर,12 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में चार उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखण्ड अधिकारी हर्षित जायसवाल ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोपाल राम आर्या पुत्र विशन राम निवासी कोटाफार्म, सिसौना, सतनाम सिंह पुत्र चम्बाराम निवासी कोटाफार्म जेल कैम्प रोड, निर्मला पत्नी हरीश यादव निवासी वमनपुरी, भूपेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी सिसौना को मंगलवार को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

