पिथौरागढ़,12 फरवरी (आरएनएस)। झूलाघाट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जाखपन्त गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को जाखपंत निवासी किशोर पन्त दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है। टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

