हरिद्वार,12 फरवरी (आरएनएस)। शहर के ऋषिकुल कश्यप घाट के सामने स्थित पार्क में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव झूले से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह गीता पत्नी स्व. सुशील निवासी ऋषिकुल कश्यप घाट ने पुलिस को सूचना दी कि पार्क में एक व्यक्ति का शव झूले से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। तलाशी लेने पर मृतक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। मृतक की जेब से 10 फरवरी का दिल्ली से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बस का टिकट बरामद हुआ है। मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

